राकांपा-एपी ने विधानसभा चुनाव के लिए 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Wed, Oct 23 , 2024, 09:38 PM

Source : Uni India

मुंबई:  महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ महायुति के घटक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-अजित पवार (Ajit Pawar) (NCP-AP) ने अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly elections) के लिए बुधवार को 38 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने कहा कि सूची में  अजित पवार समेत 32 मौजूदा विधायकों में नौ मंत्री, जबकि उपसभापति और चार महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें छह नये चेहरे हैं। उन्होंने आगे कहा कि  पवार अपने बारामती निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अन्य उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है..

छगन भुजबल - येओला, दिलीप वलसे पाटिल - अंबेगांव, हसन मुश्रीफ - कागल, धनंजय मुंडे - परली, नरहरि जिरवाल - डिंडोरी, धर्मराव बाबा अत्राम - अहेरी, अदिति तटकरे - श्रीवर्धन, अनिल भाईदास पाटिल - अमलनेर, संजय बनसोडे - उदगीर, राजकुमार बडोले - अर्जुनी-मोरगांव, प्रकाश सोलुंके - माजलगांव, मकरंद पाटिल - वाई, माणिकराव कोकाटे - सिन्नर, दिलीप मोहिते - खेड़-आलंदी, संग्राम जगताप - अहमदनगर शहर, दत्तात्रेय बारणे - इंदापुर, बाबासाहेब पाटिल - अहमदपुर, दौलत दरोदा - शाहपुर, अन्ना बनसोडे - पिंपरी, नितिन पवार - कलवन, आशुतोष काले - कोपरगांव, डॉ किरण लाहमटे - अकोले, चंद्रकांत नवघरे उर्फ ​​राजू - वास्मत, शेखर निकम - चिपलुन, सुनील शेलके - मावल, अतुल बेनके - जुन्नार, यशवंत माने - मोहोल, चेतन तुपे - हडपसर, सरोज अहिरे - देवलाली, राजेश पाटिल - चांदगढ़, हीरामन खोसकर - इगतपुरी, राजू कारेमोर - तुमसर, इंद्रनील नाइक - पुसाद, सुलभा खोडके - अमरावती शहर, भरत गावित - नवापुर, निर्मला यू विटेकर - पठारी और नजीब मुल्ला - मुंब्रा-कलवा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups