Patna Metro: पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर के निरीक्षण के साथ संचालन की तैयारियों की हुई समीक्षा

Tue, Mar 10 , 2026, 07:12 PM

Source : Uni India

पटना। पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप-मुख्य सेवा सचिव सुधीर कुमार (Sudhir Kumar) ने मंगलवार को पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले मलाही पकड़ी (Malahi Pakadi Metro Station) से खेमनीचक खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेमनीचक से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो परिचालन शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया। निरीक्षण के क्रम में श्री कुमार ने सुरक्षा और विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिये विभिन्न महत्वपूर्ण प्रणालियों और यात्री सुविधाओं की जांच की। 

उन्होंने यूपीएस कक्ष, (UPS room) लिफ्ट और एस्केलेटर, एएसएस कक्ष, एससीआर कक्ष तथा प्लेटफॉर्म स्तर का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही कॉरिडोर के साथ ओएचई की ऊंचाई माप की भी समीक्षा की। उन्होंने ईएंडएम प्रणालियों और अन्य तकनीकी प्रतिष्ठानों का भी बारीकी से निरीक्षण करते हुये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये, जिससे मेट्रो सेवा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु हों। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता कॉरिडोर पर लगातार हो रहे निरीक्षण और विभिन्न तकनीकी जांचों के कारण पटना मेट्रो परियोजना अपने परिचालन लक्ष्य के और करीब पहुंच रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups