Lawyers Locked: करछना तहसील परिसर में वकीलों ने तालाबंदी कर किया कार्य बहिष्कार

Tue, Mar 10 , 2026, 06:46 PM

Source : Uni India

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले की करछना तहसील में उपजिलाधिकारी (SDM) भारती मीणा के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में तालाबंदी कर सम्पूर्ण कार्यों का बहिष्कार कर दिया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के चैंबर में ताला जड़ दिया तथा न्यायालय के गेट पर धरना देकर बैठ गए। अधिवक्ताओं का यह आंदोलन 25 फरवरी से जारी है, जो अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का रूप ले चुका है।

करछना तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पांडेय (Sanjay Pandey) ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में कोई भी कार्य नहीं हो रहा है और करीब 400 से अधिक फाइलें आदेश के लिए लंबित पड़ी हैं। उनका आरोप है कि किसी भी मामले में सुनवाई नहीं हो रही और हर मामले में केवल अगली तारीख दी जा रही है, जिससे अधिवक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं ने नोडल अधिकारी एडीएम (ADM) से भी इस संबंध में शिकायत की थी, जिस पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि सोमवार को एसडीएम ने पुलिस बल बुलाकर जबरन कोर्ट चलाने का प्रयास किया, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा और मामलों की सुनवाई नियमित रूप से शुरू नहीं होगी, तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups