दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म 'फसल' रिलीज, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया पोस्टर लॉन्च

Sun, Mar 08 , 2026, 12:41 PM

Source : Uni India

मुंबई। भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri film) जगत के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav died) और 'भोजपुरी क्वीन' आम्रपाली दूबे ('Bhojpuri Queen' Amrapali Dubey) की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म 'फसल' दर्शकों के बीच आ गई है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किसानों की समस्याओं का सजीव चित्रण अपने किरदार से पेश किया है। किसान की बेबस पत्नी की भूमिका में आम्रपाली ने जीवंत अभिनय किया है। निरहुआ और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। पराग पाटिल निर्देशित संवेदनशीलता और सामाजिक संदेश के लिए चर्चा में रही यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है।
गौरतलब है कि श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से भारतीय किसानों के जीवन, उनके संघर्ष, मेहनत और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर आधारित है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक ऐसे किसान की भूमिका निभाई है जो अपनी मिट्टी से गहरा लगाव रखता है और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी फसल को बचाने के लिए संघर्ष करता है। वहीं, आम्रपाली दूबे ने एक ग्रामीण महिला और किसान की पत्नी के रूप में अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया है। विलेन के रूप में संजय पांडेय और विनीत विशाल ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इनके अलावा अयाज खान, अरुणा गिरी, जय सिंह, शिवेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, उजैर खान और बाल कलाकार त्रिशा (छोटी) सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म 'फसल' के निर्माता प्रेम राय हैं। फिल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने ही लिखी है जबकि पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी एवं पराग पाटिल ने लिखा है। को-प्रोड्यूसर सतीश आसवानी, डीओपी साहिल जे. अंसारी हैं। फिल्म के गीतकार अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव कवि, विमल बावरा व विजय चौहान ने लिखे हैं, जिन्हें संगीतबद्ध किया है ओम झा व आर्या शर्मा ने। इस फ़िल्म के गानों को आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पी राज ने गाया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, संजय कोरबे, फाइट मास्टर हीरा यादव, एडिटर संतोष हरावड़े और आर्ट डायरेक्टर रामबाबू ठाकुर हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups