Permanent buildings: साल में ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवन: उपमुख्यमंत्री

Tue, Mar 10 , 2026, 07:03 PM

Source : Uni India

हैदराबाद। तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लु (Bhatti Vikramarka Mallu) ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य की जिन ग्राम पंचायतों में स्थायी भवन नहीं हैं, उन्हें अगले तीन वर्षों के भीतर स्थायी भवन उपलब्ध कराए जाएं। उप मुख्यमंत्री ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर (B.R. Ambedkar)सचिवालय में मंत्रियों जुपल्ली कृष्णा राव, (Jupally Krishna Rao) सीताक्का, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और गद्दाम विवेक के साथ आयोजित बजट-पूर्व समीक्षा बैठकों के दौरान यह निर्देश दिया जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की थी।

श्री भट्टी विक्रमार्क ने यह भी सुझाव दिया कि जहां भी जमीन उपलब्ध हो वहां तहसीलदार और एमपीडीओ कार्यालयों को एक साथ बनाने की संभावना तलाशी जानी चाहिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देने के साथ-साथ प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के लिए प्रभावी शिक्षण विधियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों पर भीख मांगते देखे जाने वाले बच्चों को शिशु विहार केंद्रों में लाकर उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिशु विहार केंद्रों में आधुनिक रसोईघरों के निर्माण का भी निर्देश दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups