The statement: गोपाल खेमका हत्याकांड में नौवें गवाह का बयान कलमबंद

Tue, Mar 10 , 2026, 06:57 PM

Source : Uni India

पटना। पटना के बहुचर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय नीरज कुमार (Neeraj Kumar)की अदालत में चल रहे स्पीडी ट्रायल के तहत मंगलवार को अभियोजन पक्ष ने अपने नौवें गवाह का बयान कलमबंद करवाया। अभियोजन की ओर से नौवें गवाह के रूप में एस आई टी (SIT) के तत्कालीन दारोगा कमलेश कुमार (Kamlesh Kumar) की गवाही दर्ज की गई। हलांकि यह गवाही अधूरी रही और आगे की गवाही की अगली तिथि तिथि 10 मार्च 2026 को निश्चित की गई है। 

गवाही के दौरान इस मामले में आरोपित उमेश यादव को जेल से लाकर अदालत में सशरीर उपस्थित कराया गया था, जबकि दूसरे आरोपित अशोक साहू उर्फ अशोक कुमार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित कराया गया था। गौरतलब है कि गत वर्ष 4 जुलाई की रात्रि में अपराधियों ने उद्योगपति गोपाल खेमका की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक स्थित कटारुका अपार्टमेंट अपने घर के नजदीक पहुंचे थे। बदमाश वहां पूर्व से घात लगाए बैठे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups