Traders met: मेरठ सेंट्रल मार्केट मुद्दे पर व्यापारियों ने की अखिलेश से मुलाकात, पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी

Tue, Mar 10 , 2026, 07:07 PM

Source : Uni India

लखनऊ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट (Central Market) करण को लेकर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताते हुए ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में सेंट्रल मार्केट से जुड़े व्यापारियों सपा प्रमुख से पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सेंट्रल मार्केट प्रकरण में हजारों व्यापारी, मजदूर और उनसे जुड़े परिवार पिछले कई दिनों से अपनी रोजी-रोटी और वर्षों की मेहनत से खड़ी की गई आजीविका को बचाने के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यह सिर्फ दुकानों का मामला नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा संवेदनशील विषय है।

व्यापारियों ने प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि पुलिस लगातार टकराव का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, देर रात करीब दो बजे लगभग ढाई सौ पुलिसकर्मी धरना स्थल पर पहुंचे, जबकि उस समय वहां लगभग 20 लोग ही मौजूद थे। इसके बावजूद पुलिस ने टेंट उखाड़ने, धरना खत्म कराने और लोगों को डराने-धमकाने जैसी कार्रवाई की। साथ ही समाजवादी पार्टी के झंडे लगाने पर कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई। 

अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो मास्टर प्लान में बदलाव कर इस समस्या का समाधान निकाल सकती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पुलिस की कार्रवाई रोकी जाए और व्यापारियों के साथ सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाते हुए ऐसा रास्ता निकाला जाए जिससे उनकी दुकानें और कारोबार सुरक्षित रह सकें। अखिलेश यादव ने कहा कि सेंट्रल मार्केट में व्यापारी वर्षों से कारोबार कर रहे हैं, इसलिए किसी भी कार्रवाई से पहले उनके हितों को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups