Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 

Tue, Mar 10 , 2026, 12:29 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

National and State News: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार अजमतपुर गांव निवासी नीरज (20) अपने साथी दिलीप और उसके भाई अमरदीप को बाइक से लेकर सिराथू रेलवे स्टेशन से घर लौट रहा था। जैसे ही वे कानपुर‑प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर लोंहदा मोड़ के पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में नीरज की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके साथी दिलीप व अमरदीप के अलावा ट्रक चालक सुरेश महतो निवासी झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है।

अमेठी में सड़क हादसा, तीन की मौत, चार घायल
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर निगोहा के पास तकनीकी खराबी के कारण ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान अमेठी से रायबरेली की ओर जा रही दो मोटरसाइकिलें पीछे से खड़े ट्रक से टकरा गईं। दोनों बाइकों पर कुल सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हीरालाल (45) निवासी फरीदपुर परवर थाना जायस, अतुल निवासी गांधीनगर थाना जायस तथा उनकी पुत्री दिशा को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में पल्लवी पुत्री हीरालाल, शिवानी पुत्री सत्यनारायण निवासी ओदारी चौराहा थाना जायस, अतुल की पत्नी रानी तथा माही (12) पुत्री जीवनलाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
 मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। यह महिला और उनकी बेटी कहा की रहने वाली और कौन थी इसकी शिनाख्त अभी तक पुलिस द्वारा नहीं की जा सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा इलाके के निकट एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

खेतों में डंठल जलाने पर लगेगा पर्यावरण जुर्माना
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में फसलों की कटाई के बाद खेतों में बचे हुए डंठल तथा अन्य फसल अवशेषों को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर पर्यावरण जुर्माना लगाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के पर्यावरण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के पालन में जिला कलेक्टर शिवपुरी रविंद्र कुमार चौधरी ने जिले के समस्त खेतों में फसलों की कटाई के बाद बचे डंठल तथा अन्य अवशेषों को जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। खेतों में अवशेष जलाने से आग लगने का खतरा बना रहता है और इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। सूत्रों के अनुसार फसल कटाई करने वाले हार्वेस्टर संचालकों को अपना पंजीयन सहायक कृषि यंत्री तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग में कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही हार्वेस्टर मशीनों में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगाना भी अनिवार्य रहेगा। आदेश के अनुसार उल्लंघन करने पर दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों से 2500 रुपए, दो से पांच एकड़ तक के किसानों से 5000 रुपए तथा पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों से प्रति घटना 15000 रुपए पर्यावरण जुर्माना वसूला जाएगा।

नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में पति, सास और जेठ पर मामला दर्ज
भिण्ड: मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोहद अनुभाग के अमायन थाना क्षेत्र के अंधियारी खुर्द गांव में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता द्वारा फरवरी माह में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति, सास और जेठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बीते 8 फरवरी को अमायन गांव निवासी 22 वर्षीय प्रियंका माहौर ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई थी। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। आरोप था कि सास और जेठ मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जबकि पति मारपीट करता था। साथ ही दहेज में एक लाख रुपए की मांग भी की जा रही थी। मृतका मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देती थी, जिसके कारण उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में वह अपने मायके पक्ष को लगातार जानकारी देती रही थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups