Balcony of under: पीलीभीत में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा,युवक की मौत

Tue, Mar 10 , 2026, 06:53 PM

Source : Uni India

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना में युवक की गर्दन कटने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार माधोटांडा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव (Maharajpur village) महाराजपुर निवासी सूरज (Suraj)( 20) के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार पूर्वाह्न लगभग 10 बजे सूरज मकान के छज्जे के पास काम कर रहा था। इसी दौरान कंक्रीट का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया और वह मलबे के नीचे दब गया।

सूचना मिलते ही माधोटांडा थाना पुलिस (Madhotanda police) मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष माधोटांडा अशोक पाल ने बताया कि निर्माणाधीन मकान का हिस्सा गिरने से युवक की मौत हुई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस बीच जिले में निर्माण कार्य के दौरान यह दो दिनों में दूसरी बड़ी घटना है। सोमवार को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के डढ़िया भगत गांव में घर पर निर्माण कार्य के दौरान दरवाजे के ऊपर रखी कंक्रीट की भारी बीम गिरने से नन्हें लाल (42) और उनका पुत्र दीपक (18) मलबे में दबकर घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां रास्ते में ही नन्हें लाल की मृत्यु हो गई, जबकि घायल दीपक को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बरखेड़ा थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups