India vs New Zealand semi final: विराट कोहली ने रचा ​इतिहास, लगाया 50वां वनडे शतक

Wed, Nov 15 , 2023, 05:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्वकप 2023 (world cup 2023) सेमीफाइनल मैच आज खेला जा रहा है। यह नॉकआउट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम में कोई बदलाव नहीं है। न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करेगी और टीम में कोई भी बदलाव केन विलियमसन ने भी नहीं किया है। पहले सेमीफाइनल के दौरान विराट कोहली ने भारत के महान सचिन तेंदुलकर का वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में भारत ने दमदार शुरुआत की। रोहित और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 71 रन साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। शुभमन गिल 79 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारत के महान सचिन तेंदुलकर का वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाए हैं, जबकि विराट कोहली के नाम अब 50 शतक हो गए हैं। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में 106 गेंद में 100 रन पूरे किए। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups