पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष

Wed, Mar 04 , 2026, 12:30 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: विदेश मंत्रालय (The Ministry of External Affairs) ने पश्चिमी एशिया में बिगड़ते हालातो के बीच यहां एक विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया है। मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस नियंत्रण कक्ष (control room) की स्थापना पश्चिम एशिया खाड़ी क्षेत्र (West Asia and Gulf region) के मौजूदा हालात को देखते हुए की गई है। नियंत्रण कक्ष में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक 1800118797 (टोल फ्री), 91 11 2301 2113, 91 11 2301 4104, 91 11 2301 7905 नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में स्थित भारतीय दूतावासों (Indian Embassies) के आपात संपर्क नंबर बहरीन में 973 39418071 ईरान में 98 9128109115 / 98 9128109102 / 98 9128109109 / 98 9932179359 हैं। इसके अलावा इराक में 964 771 651 1185 / 964 770444 4899, इज़राइल में 972 54 7520711 / 972 54 2428378, जॉर्डन में 962 770 422 276, कुवैत में 96565501946, लेबनान में 96176860128, ओमान: 968 98282270 (व्हाट्सएप) / 80071234 (टोल फ्री),

कतर में 974 55647502, रामल्लाह, फ़िलिस्तीन में 970 592916418, सऊदी अरब (रियाद) में 966 11 4884697 / 800 247 1234 (टोल फ्री), सऊदी अरब (जेद्दा) में 966 126648660 / 96612 2614093, संयुक्त अरब अमीरात: 971 543090571 (व्हाट्सएप) / और 800 46342 (टोल फ्री) नम्बर पर फोन करने की सुविधा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्रालय पश्चिम एशिया के हालातो को देखते हुए वहां की सरकारों तथा शीर्ष नेतृत्व से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। श्री मोदी ने इन देशों के शासको से टेलीफोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया है और वहां रह रहे भारतीय समुदाय को दिए जा रहे सहयोग पर भी बात की है।

अमेरिका-इजरायल की ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई और ईरान के जवाबी हमलों से पिछले चार दिनों से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों ओर के हमले में बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ है। भारत ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विवादों का बातचीत और कूटनीति से जल्द समाधान करने का आह्वान किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups