तेहरान। दक्षिणी ईरान (Southern Iran) के गेराश शहर (Gerash city) के निकट मंगलवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप (4.3 magnitude earthquake) के झटके महसूस किये गये। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।
भूकंप का केंद्र भूमि की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी कम गहराई वाले भूकंप सामान्यतः प्राकृतिक टेक्टोनिक गतिविधियों से जुड़े होते हैं और इस भूगर्भीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में ऐसे झटके असामान्य नहीं माने जाते।
भूकंप की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका-नेतृत्व वाली सेनाओं और ईरान के बीच शनिवार से जारी संघर्ष में मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 03 , 2026, 03:39 PM