पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत लुढ़के; आईटी को छोड़ अन्य सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी

Wed, Mar 04 , 2026, 12:52 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Stock Markets: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट और विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों (Domestic stock markets) में बुधवार को जबरदस्त गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,710.03 अंक लुढ़ककर (BSE Sensex fell) 78,528.82 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 1,627.88 अंक यानी 2.03 प्रतिशत नीचे 78,610.97 अंक पर था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (National Stock Exchange's Nifty 50) सूचकांक भी 476.90 अंक गिरकर 24,388.80 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 498.35 अंक यानी दो प्रतिशत नीचे 24,367.35 अंक पर है।

आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। धातु, ऑटो, बैंकिंग, वित्त, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों में ज्यादा गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एयरटेल ने बाजार पर ज्यादा दबाव बनाया।

वहीं आईटी क्षेत्र की चारों कंपनियों इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर ऊपर चल रहे थे। विदेशों में भी शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट रही। जापान का निक्केई ही 3.63 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 2.71 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.43 प्रतिशत नीचे है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups