Happy Holi: अक्षय कुमार ने दिलचस्प अंदाज में दी होली की बधाई!

Tue, Mar 03 , 2026, 07:52 PM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी फिल्म भूत बंगला (film Bhoot Bangla) का प्रमोशन करते हुए दिलचस्प अंदाज में होली की बधाई (Happy Holi) दी है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में अक्षय एक भूत को रंग लगाते नजर आते हैं और फिर हंसते हुए प्रतिक्रिया देते हैं। अक्षय कुमार ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,इस होली, डर और नफ़रत का भूत भगाइए, खुशियों और अपनों के साथ जीवन को रंगीन बनाइए।

आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं। अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी  टेलीफिल्म्स, अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर, भूत बंगला को प्रोड्यूस कर रही हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups