जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर (Rajouri sector) में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। यह जानकारी रक्षा प्रवक्ता ने बुधवार को दी। प्रवक्ता ने बताया, "विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं और लगातार निगरानी के आधार पर आज तड़के भिंबर गली क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला।" उन्होंने कहा कि सतर्क 'व्हाइट नाइट कोर (White Knight Corps)' के जवानों ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए और उत्कृष्ट सामरिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए तुरंत आतंकवादियों को घेर लिया, जिससे घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गयी और एलओसी पर किसी भी तरह की सेंधमारी को नाकाम कर दिया गया।
प्रवक्ता ने कहा, "समन्वित जमीनी कार्रवाई के जरिए दुश्मन की मंशा को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया।" साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार प्रभुत्व बनाए रखने के लिए सैनिकों की पुनर्तैनाती की गई है और जमीनी तथा हवाई निगरानी को एकीकृत किया गया है। उन्होंने कहा, "पूरे सेक्टर में मजबूत ऑपरेशनल स्थिति और उच्च सतर्कता बरकरार है।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 04 , 2026, 12:46 PM