पुणे। आस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्वकप (ICC World Cup) के मुकाबले में शनिवार को टॉस जीत कर (Australia won the toss) बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। सेमीफाइनल में पहले ही प्रवेश कर चुकी आस्ट्रेलिया ने इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क (Glenn Maxwell and Mitchell Starc) को आराम दिया है। उनके स्थान पर स्टीव स्मिथ और शॉन एबेट (Steve Smith and Shaun Abbate) को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। एबेट का विश्व कप में यह पहला मैच होगा। वहीं अपने विश्वकप अभियान (World Cup campaign) को जीत के साथ समाप्त करने के इरादे से बांग्लादेश तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। बांग्लादेश को अपने कप्तान शाकिब अल हसन के बिना ही उतरना होगा। दरअसल शाकिब उंगली में फ्रैक्चर के कारण इस मैच से पहले ही बाहर हो चुके हैं।
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुये बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल शान्तो ने कहा “हम बल्लेबाज़ी के लिए ही देख रहे थे तो टॉस जीतने या हारने का कोई असर नहीं है। हम ये मैच जीतने की कोशिश करेंगे। टीम में तीन बदलाव किए गए हैं।”
आस्ट्रेलियाई कैप्टन पैट कमिंस ने कहा “ सुबह की शुरुआत है तो हवा में स्विंग मिल सकती है। मैक्सवेल और स्टार्क को आराम दिया गया है ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि वे सेमीफाइनल में एकदम फिट रहें। शॉन ऐबट को पहला मैच खेलने का मौका मिलेगा। हमने टुकड़ों में अच्छा काम किया है, लेकिन अब तक संपूर्ण मैच नहीं खेल सके हैं।”
टीमे इस प्रकार हैं:
बांग्लादेश: तंजिद हसन, लिटन कुमार दास, नजमुल शान्तो (कप्तान), महमुदउल्लाह, मुशफ़िकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज़, नासुम अहमद, महेदी हसन, तस्किन अहमद और मुस्तफ़िज़ुर रहमान।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लस (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस (कप्तान), शॉन ऐबट, जॉश हेजलवुड और ऐडम ज़ैम्पा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 11 , 2023, 11:28 AM