Patna Crime: एक ही दिन में हत्याकांड और लूट कांड का उद्भेदन, पटना अलग-अलग जगह घटी वारदात!

Sat, Mar 14 , 2026, 08:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना: बिहार में पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की हुई हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सात मार्च को आलमगंज थानांतर्गत गांधी सेतु पुल बैरियर के नीचे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी जीतू कुमार (25) के रूप में की गयी।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया।तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त अभियुक्त सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल फोन, घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने गए कपड़े को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

लूट कांड का उद्भेदन, 
पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र से ऑटो रिक्शा लूट के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 10 मार्च को धनरुआ थानांतर्गत पटना-गया मेन रोड पर नीमा एवं मोरहर पुल के बीच एक सीएनजी ऑटो रिक्शा चालक के साथ मारपीट करbऑटो रिक्शा और मोबाइल फोन लूट की सूचना प्राप्त हुई थी। इस घटना के संबंध में धनरुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटा गया ऑटो रिक्शा एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं एक देशी पिस्तौल भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
पेड पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला! कहा- महिलाओं को इतना कमज़ोर ...! कोर्ट ने सुनवाई करने से किया मना
हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद! बुलंदशहर में तीन शव मिलने से सनसनी, लुटेरों का साथी सर्राफ गिरफ्तार; पढ़ें देश-प्रदेश की और भी खबरें
UPPSC 2026: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा 22 मार्च को! प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी आठ जिलों में  परीक्षा केंद्र
 एटीएस ने दो नाबालिगों के खिलाफ पेश किया 1000 पन्नों का चालान! आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामले में संलिप्त बताये जा रहे 
ED Seizes 31 Properties: ईडी ने रिलायंस ग्रुप मामले में 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां की जब्त!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups