UPPSC 2026: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा 22 मार्च को! प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी आठ जिलों में  परीक्षा केंद्र

Fri, Mar 13 , 2026, 12:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा-2025 का एडमिट कार्ड (admit cards) जारी कर दिया है। यह परीक्षा 22 मार्च को प्रदेश के आठ प्रमुख जिलों में आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पाण्डेय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही सत्र में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए प्रयागराज के अलावा अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी को परीक्षा केंद्र (examination centers) बनाया गया है।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ओटीआर नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र की मूल प्रति तथा एक छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा, जबकि निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 सख्ती से लागू रहेगा। नकल करने, कराने, प्रश्नपत्र लीक करने या किसी प्रकार की साजिश रचने को गंभीर अपराध माना जाएगा। दोषी पाए जाने पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
पेड पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला! कहा- महिलाओं को इतना कमज़ोर ...! कोर्ट ने सुनवाई करने से किया मना
हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद! बुलंदशहर में तीन शव मिलने से सनसनी, लुटेरों का साथी सर्राफ गिरफ्तार; पढ़ें देश-प्रदेश की और भी खबरें
UPPSC 2026: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा 22 मार्च को! प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी आठ जिलों में  परीक्षा केंद्र
 एटीएस ने दो नाबालिगों के खिलाफ पेश किया 1000 पन्नों का चालान! आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामले में संलिप्त बताये जा रहे 
ED Seizes 31 Properties: ईडी ने रिलायंस ग्रुप मामले में 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां की जब्त!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups