Love Lottery Shooting: अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग!

Sat, Mar 14 , 2026, 08:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: अभिनेता अक्षय ओबेरॉय (Actor Akshay Oberoi) ने अपनी आने वाली रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत शहर देहरादून में शुरू कर दी है। फिल्म लव लॉटरी का निर्देशन अरविंद पांडे कर रहे हैं और इसे कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ अपनी प्रोडक्शन कंपनी सिनेमा गंज फिल्म्स.के बैनर तले बना रहे हैं। अक्षय ने हाल ही में सेट से कुछ झलकियां भी साझा की हैं, जिससे फैंस को शूटिंग के शुरुआती दिनों और खूबसूरत लोकेशन की झलक देखने को मिली। 

लव लॉटरी कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें रोमांस और सस्पेंस का मिश्रण देखने को मिलेगा। इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय के साथ हेली दरूवाला भी नज़र आएंगी। इसके अलावा फिल्म में कबीर दुहान सिंह और विज्यंत कोहली जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शूटिंग शुरू करने के अनुभव के बारे में बात करते कहा कि यह उनके लिए काफी ताज़गी भरा और उत्साहजनक अनुभव रहा है। 

उन्होंने कहा, “देहरादून में लव लॉटरी की शूटिंग शुरू करना बहुत अच्छा अनुभव रहा है। इस शहर का माहौल बेहद शांत और खूबसूरत है, और यहां से इस सफर की शुरुआत करना बहुत अच्छा लग रहा है। अभी हमने शूटिंग शुरू ही की है, लेकिन सेट पर सभी की ऊर्जा कमाल की है। अरविंद पांडे और इतनी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ और बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ कि दर्शक देखें कि हम क्या बना रहे हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
पेड पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला! कहा- महिलाओं को इतना कमज़ोर ...! कोर्ट ने सुनवाई करने से किया मना
हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद! बुलंदशहर में तीन शव मिलने से सनसनी, लुटेरों का साथी सर्राफ गिरफ्तार; पढ़ें देश-प्रदेश की और भी खबरें
UPPSC 2026: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा 22 मार्च को! प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी आठ जिलों में  परीक्षा केंद्र
 एटीएस ने दो नाबालिगों के खिलाफ पेश किया 1000 पन्नों का चालान! आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामले में संलिप्त बताये जा रहे 
ED Seizes 31 Properties: ईडी ने रिलायंस ग्रुप मामले में 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां की जब्त!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups