Khelo India Selection Trials: खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक! जानिए  कहा-कहा होगा?

Mon, Jan 05 , 2026, 07:56 AM

Source : Uni India

रायपुर: छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए राज्य की टीमों के चयन हेतु ट्रायल छह से आठ जनवरी तक रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी पात्र होंगे। नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुल सात खेलों को शामिल किया गया है। रायपुर में वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित होंगे, जबकि बिलासपुर में तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल लिए जाएंगे। 

खिलाड़ी क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी ट्रायल स्थलों पर ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है। चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड अथवा स्थानीय निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

रायपुर में इन खेलों के होंगे ट्रायल:

कोटा 
स्वामी विवेकानंद स्टेडियम:
छह जनवरी को सुबह 9 बजे से -वेटलिफ्टिंग
सात जनवरी को सुबह 9 बजे से- कुश्ती
सात एवं आठ जनवरी को सुबह 9 बजे से- फुटबॉल

रायपुर 
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम:
सात और आठ जनवरी को सुबह 9 बजे से- हॉकी

बिलासपुर 
बिलासपुर में होंगे तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी ट्रायल
स्वर्गीय बी.आर. यादव स्टेडियम:
सात जनवरी को सुबह 9 बजे से- तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स
जिला खेल परिसर, सरकंडा, बिलासपुर में
सात जनवरी को सुबह 9 बजे से- तैराकी

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups