अमृत काल में भारत को तेल खरीदने के वास्ते मांगनी पड़ रही अमेरिका से छूट, यह देश की संप्रभुता के लिए है अपमानजनक: वेणुगोपाल

Fri, Mar 06 , 2026, 01:11 PM

Source : Uni India

KC Venugopal on PM Modi : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल (Congress National General Secretary KC Venugopal) ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि अमृत काल (Amrit Kaal) में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी पसंद के देश से तेल खरीदने के लिए अन्य देशों के सामने गुहार लगानी पड़ रही है, जो भारत की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के लिए बेहद अपमानजनक है।

 वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि भारत को अपने लंबे समय से विश्वसनीय साझेदार रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका से छूट मांगनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और ऊर्जा सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी को अमेरिका द्वारा शर्तें थोपे जाने के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय वह भारत की ऊर्जा संप्रभुता को दूसरे देशों के हाथों में सौंप रहे हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि भारत को मजबूत और स्वतंत्र रुख अपनाते हुए अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय हितों के आधार पर निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति किसी अन्य देश के निर्देशों पर नहीं चलनी चाहिए और न ही किसी से अनुमति लेकर फैसले किए जाने चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra Budget 2026 Highlights: CM फडणवीस ने पेश किया 2026-27 का बजट! एग्रीकल्चर सेक्टर से लेकर और भी बहुत कुछ, जारी रहेगी लाडकी बहिन योजना
आम आदमी पार्टी का उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर कटाक्ष, कहा- दिल्ली से बड़े बे-आबरू होकर सक्सेना लद्दाख गये
बच्चों की सुरक्षा के लिए कर्नाटक सरकार की बड़ी पहल! CM सिद्धारमैया का 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्त बैन लगाने का ऐलान 
About Balen Shah: वाइब्रेंट हिप-हॉप सीन में मशहूर रैपर, इंजीनियरिंग, काठमांडू के मेयर से लेकर! जानें बालेन शाह के करियर का बेहतरीन सफर
Pune News: शिव जयंती के लिए शिवनेरी किले गए शिव भक्तों पर मधुमख्खियों के झुण्ड का हमला! अफरा-तफरी, भक्तों को अलर्ट रहने की हिदायत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups