वॉशिंगटन: अमेरिका के 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (US House of Representatives)' में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) के ईरान पर हमलों को रोकने संबंधी शक्तियां को सीमित करने वाला लाया गया 'वार पावर्स रेजोल्यूशन (War Powers Resolution)' प्रस्ताव गिर गया। एक दिन पहले यह प्रस्ताव सीनेट में भी खारिज हो चुका है। निचले सदन में गुरुवार को इस प्रस्ताव के खिलाफ 219 मत पड़े जबकि पक्ष में 212 मत। इस प्रस्ताव का उद्देश्य राष्ट्रपति ट्रम्प को कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान पर भविष्य में कोई भी सैन्य हमला करने से रोकना था।
इससे पहले बुधवार को रिपब्लिक पार्टी के बहुमत वाले ऊपरी सदन (सीनेट) ने भी 53-47 के अंतर से इस प्रस्ताव को रोक दिया था। कांग्रेस में हुए इन हालिया मतदानों से स्पष्ट है कि इस मुद्दे पर डेमोक्रेट पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के बीच गहरा मतभेद है। जहां डेमोक्रेट सांसद ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं, वहीं रिपब्लिक पार्टी के सांसद लगातार राष्ट्रपति का बचाव कर रहे हैं।
सदन में शीर्ष डेमोक्रेट नेता हकीम जेफरीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "हम किसी 'महत्वाकांक्षी राजा' को मध्य पूर्व में अंतहीन युद्ध की ओर खींचने की अनुमति नहीं दे सकते। रिपब्लिकन बमों के लिए तो अरबों खर्च कर सकते हैं, लेकिन आम जनता के राशन के बिल या स्वास्थ्य देखभाल की लागत कम करने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 06 , 2026, 12:57 PM