Wife Murder: शाहजहांपुर में पत्नी की चाकू मार कर हत्या उसके प्रेमी पर डाला तेजाब!

Wed, Mar 04 , 2026, 08:12 PM

Source : Uni India

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पति ने अपनी पत्नी को चाकू से प्रहार कर हत्या (Murder) कर दी तथा उसके प्रेमी की ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर घायल कर दिया।घटना के बाद लोगो ने पति की जमकर पिटाई की।पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार (Devendra Kumar)ने बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के रहने वाले मनमोहन पांडेय ने करीब 10 साल पहले प्रेमनगर की रहने वाली युवती आरती (31) से प्रेम विवाह किया था।लेकिन कुछ सालों पहले दोनों को विवाद हो गया न्यायालय में तलाक का मुकदमा विचाराधीन चल रहा है।

उन्होंने बताया कि लगभग आठ महीने से मनमोहन पाण्डेय की पत्नी आरती पाण्डेय (wife Aarti Pandey) अपने अन्य प्रेमी बृजदीप के साथ रहा रही थी।होली के रंग में पुता पति मनमोहन पत्नी के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया जैसे ही पत्नी ने दरवाजा खोला उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया उसे बचाने आया प्रेमी बृजदीप के चेहरे पर तेजाब डाल दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में लोगो ने पति की पिटाई कर दी जिससे वो भी गंभीर घायल हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया तथा मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तहरीर ले आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups