Major Initiative by MP Government: मध्य पूर्व एशिया देशों (Middle East Asian countries) में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर (Helpline Numbers Released) जारी करते हुए नयी दिल्ली में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व एशिया देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि हेतु गए मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। प्रदेश के नागरिकों से उन्होंने अपील की कि किसी भी संकटकालीन स्थिति से बचने के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। दूरभाष नम्बर - 011-26772005, व्हाट्सऐप नम्बर - 9818963273 और ई-मेल आई.डी. एमपीहेल्पडेस्कगल्फ@जीमेलडॉटकाॅम स्थापित किया गया है। राज्य के इंदौर के कई व्यवसायी और पर्यटक दुबई में फंसे हुए थे, जो अब सुरक्षित घर वापसी कर चुके हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 05 , 2026, 12:57 PM