Crime News: पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, पांच बच्चों की मां की मौत

Fri, Mar 06 , 2026, 01:01 PM

Source : Uni India

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले (Betul district, Madhya Pradesh) में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला (Poison Intake Case) सामने आया है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बोरदेही थाना क्षेत्र (Bordehi police station area) के टापरवाणी गांव की है। यहां रहने वाली 38 वर्षीय प्रमिला, पति शम्मूलाल ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। 

परिजनों के अनुसार 4 मार्च को प्रमिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कल दोपहर महिला ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे तत्काल बोर्देही से जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया, लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आज जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के भाई ने बताया कि प्रमिला के चार बेटियां और एक बेटा है। बच्चों में सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 14 वर्ष बताई जा रही है। परिवार के अनुसार पति गांव में खेती और मजदूरी करता है और अक्सर शराब पीने के बाद घर में विवाद करता था। परिजनों को आशंका है कि इसी पारिवारिक तनाव के चलते प्रमिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra Budget 2026 Highlights: CM फडणवीस ने पेश किया 2026-27 का बजट! एग्रीकल्चर सेक्टर से लेकर और भी बहुत कुछ, जारी रहेगी लाडकी बहिन योजना
आम आदमी पार्टी का उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर कटाक्ष, कहा- दिल्ली से बड़े बे-आबरू होकर सक्सेना लद्दाख गये
बच्चों की सुरक्षा के लिए कर्नाटक सरकार की बड़ी पहल! CM सिद्धारमैया का 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्त बैन लगाने का ऐलान 
About Balen Shah: वाइब्रेंट हिप-हॉप सीन में मशहूर रैपर, इंजीनियरिंग, काठमांडू के मेयर से लेकर! जानें बालेन शाह के करियर का बेहतरीन सफर
Pune News: शिव जयंती के लिए शिवनेरी किले गए शिव भक्तों पर मधुमख्खियों के झुण्ड का हमला! अफरा-तफरी, भक्तों को अलर्ट रहने की हिदायत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups