विधानसभा ने केजरीवाल की पेशी की लाइव स्ट्रीमिंग को किया सिरे से खारिज

Fri, Mar 06 , 2026, 12:54 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (former Chief Minister Arvind Kejriwal) की विशेषाधिकार समिति की सुनवाई को लाइव स्ट्रीम करने की अपील को खारिज कर दिया जहां उन्हें 'फांसी घर' मामले में शुक्रवार को तलब किया गया। दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि श्री केजरीवाल ने तीन मार्च को लिखे अपने पत्र में विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति मांगी थी।

 इस पर समिति की ओर से जवाब दिया गया है कि नियमों के अनुसार समिति की बैठकों का सीधा प्रसारण संभव नहीं है। पत्र में यह भी कहा गया है कि संसद या किसी अन्य राज्य की विधानसभाओं में भी विशेषाधिकार समिति की बैठकों के प्रसारण का कोई उदाहरण नहीं है। इसलिए नियमों के तहत इस तरह की अनुमति नहीं दी जा सकती।

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष ने इस बात पर आश्चर्य भी जताया कि श्री केजरीवाल जो एक दशक से अधिक समय तक इस सदन के सदस्य रह चुके हैं, इसके बावजूद उन्होंने समिति की कार्यवाही के प्रसारण की मांग की। सचिवालय के उप सचिव (विधान) सदानंद साह द्वारा जारी इस पत्र में श्री केजरीवाल को आज समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra Budget 2026 Highlights: CM फडणवीस ने पेश किया 2026-27 का बजट! एग्रीकल्चर सेक्टर से लेकर और भी बहुत कुछ, जारी रहेगी लाडकी बहिन योजना
आम आदमी पार्टी का उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर कटाक्ष, कहा- दिल्ली से बड़े बे-आबरू होकर सक्सेना लद्दाख गये
बच्चों की सुरक्षा के लिए कर्नाटक सरकार की बड़ी पहल! CM सिद्धारमैया का 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्त बैन लगाने का ऐलान 
About Balen Shah: वाइब्रेंट हिप-हॉप सीन में मशहूर रैपर, इंजीनियरिंग, काठमांडू के मेयर से लेकर! जानें बालेन शाह के करियर का बेहतरीन सफर
Pune News: शिव जयंती के लिए शिवनेरी किले गए शिव भक्तों पर मधुमख्खियों के झुण्ड का हमला! अफरा-तफरी, भक्तों को अलर्ट रहने की हिदायत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups