HIL: मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम वेदांता कलिंगा लांसर्स ने हासिल की जीत!

Mon, Jan 05 , 2026, 07:50 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चेन्नई: वेदांता कलिंगा लांसर्स ने रविवार को पुरुषों की हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में रांची रॉयल्स पर 4-2 से जीत हासिल की। कल यहां चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स के लिए अलेक्जेंडर हेन्ड्रिक्स ने (सातवें, 28वें) और गुरसाहिबजीत सिंह ने (16वें, 26वें) मिनट में गोल किए, जबकि रांची रॉयल्स के लिए टॉम बून ने (पहले) और मनदीप सिंह ने (नौवें) मिनट में गोल किए।

रांची रॉयल्स ने मैच के पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और टॉम बून ने (पहले) मिनट में इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए, एक जोरदार ड्रैगफ्लिक से गेंद को नेट में डाल दिया। इसके बाद वेदांता कलिंगा लांसर्स ने जल्दी ही खुद को संभाला और सातवें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर जीता। बेल्जियम के ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ अलेक्जेंडर हेन्ड्रिक्स (सातवें) मिनट आगे बढ़े और गोलकीपर को छकाते हुए एक बेहतरीन फ्लिक से बराबरी का गोल किया।

दो मिनट बाद, रांची रॉयल्स ने फिर से बढ़त बना ली, जब विष्णुकांत सिंह ने सर्कल में मनदीप सिंह ने (नौवें) मिनट में गेंद को जीतकर गोल किया। 13वें मिनट में, वेदांता कलिंगा लांसर्स ने पेनल्टी कॉर्नर से बराबरी का गोल करने के लिए एक दिलचस्प वेरिएशन आजमाया, लेकिन रोशन कुजूर का प्रयास लक्ष्य से थोड़ा चूक गया। वेदांता कलिंगा लांसर्स ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत एक महत्वपूर्ण फील्ड गोल के साथ मज़बूती से की। 

क्रेग मारियास ने सर्कल के अंदर शानदार कौशल दिखाया, उनके पास ने गुरसाहिबजीत सिंह ने (16वें) मिनट में गोल में डाइविंग फिनिश के लिए एकदम सही मौका बनाया। 26वें मिनट में लांसर्स ने फिर गोल किया, जब दिलप्रीत सिंह ने सर्कल के अंदर गेंद को अच्छी तरह से बचाया और उसे गुरसाहिबजीत सिंह (26वें) मिनट में पास किया, जो गेंद को गोल करने के लिए सही पोजीशन में थे। 

दो मिनट बाद, वेदांता कलिंगा लांसर्स ने अपनी बढ़त और बढ़ा दी, जब अलेक्जेंडर हेन्ड्रिक्स (28वें) मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पहले हाफ को आरामदायक स्थिति में खत्म किया। तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच बहुत कड़ा मुकाबला हुआ, क्योंकि रांची रॉयल्स ने गोल की तलाश में आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन वेदांता कलिंगा लांसर्स ने अपने डिफेंस में मजबूती दिखाई और और अपने पुरुष हीरो एचआईएल अभियान की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups