लंदन। यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के दबाव और वीजा प्रतिबंधों की धमकी के बाद अंगोला और नामीबिया अवैध प्रवासियों और अपराधियों को वापस लेने पर सहमत हो गए हैं। स्काई न्यूज (Sky News) के हवाले से यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है। पिछले महीने 17 नवंबर को 'द टाइम्स' ने बताया था कि यूनाइटेड किंगडम अंगोला, नामीबिया और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के निवासियों के लिए वीजा पर प्रतिबंध लगा सकता है क्योंकि अफ्रीकी सरकारें निर्वासित किए गए प्रवासियों की वापसी पर लंदन के साथ सहयोग करने में आनाकानी कर रही हैं। गौरतलब है कि इन देशों ने 4,000 से अधिक अवैध प्रवासियों और विदेशी अपराधियों को वापस लेने से इनकार कर दिया था।
शनिवार की देर रात रिपोर्ट में कहा गया कि अंगोला और नामीबिया के सहमत होने के बाद युनाइटेड किंगडम को अब कांगो से प्रवासन मुद्दों पर सहयोग की उम्मीद है। फिर भी यूनाइटेड किंगडम की मांगें अभी भी पूरी नहीं हुई हैं। अखबार ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम की सरकार कांगो के नागरिकों पर पूरी तरह से वीजा प्रतिबंध लगा सकती है। इस बीच कांगो के अधिकारियों से पहले ही वीजा विशेषाधिकार छीन लिए गए हैं।
यूनाइटेड किंगडम के गृह मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई 2024 से यूनाइटेड किंगडम से लगभग 50,000 अवैध प्रवासियों को निर्वासित किया गया है, जो पिछले आंकड़ों से 23 प्रतिशत अधिक है। बिना दस्तावेज वाले प्रवासी अक्सर अवैध रूप से यूनाइटेड किंगडम पहुंचने और शरणार्थी का दर्जा हासिल करने का कोई भी मौका ढूंढने से नहीं चुकते हैं, जिससे उन्हें वित्तीय लाभ और सामाजिक कार्यक्रमों तक पहुंच मिलती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में, 36,800 से अधिक प्रवासी बिना दस्तावेज के इंग्लिश चैनल के रास्ते यूनाइटेड किंगडम पहुंचे, जो पिछले साल की तुलना में एक चौथाई अधिक है। यह संख्या 2022 में तब रिकॉर्ड में पहुंच गई, जब 45,700 से अधिक प्रवासी ब्रिटिश तटों पर पहुंचे थे। यूनाइटेड



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 28 , 2025, 08:01 PM