पटना। राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के ऊर्जा विभाग (Energy Department) ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है, जिससे उपभोक्ताओं को अब किसी प्रकार की बिजली समस्या (power-related issues) होने पर प्रमंडल कार्यालय या बिजली उपकेंद्र में आने की जरूरत नहीं होगी। विभाग ने अब उपभोक्ताओं की हर समस्या के निवारण के लिए एक नयी योजना बना रही है। जिसमें हर सोमवार एवं शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ता केंद्र में सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गर्मियों में राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों व कस्बों में क्वालिटी बिजली आपूर्ति के लिए बिजली उपकेंद्र में सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित समस्या होने पर बिजली ऑफिस का चक्कर नहीं काटना पड़े। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता द्वारा दर्ज शिकायतों को 72 घंटों के भीतर निवारण करने का निर्देश भी जारी किया जायेगा, जिससे प्रदेश के हर घर में बिना रुकावट बिजली आपूर्ति दी जा सकें।
वहीं इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप सिंह ने कहा कि विभाग की तरफ से राजधानी समेत सभी क्षेत्रों के सेक्शन कार्यालय में उपभोक्ता शिविर लगाया जायेगा,जिससे बिजली संबंधित अन्य समस्या का तुरंत निदान किया जायेगा। इसके लिए बिजली कंपनी की तरफ से एक खास टीम तैयार की जायेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री व नये टैरिफ के विषय में कोई संशय हो तो इसका सम्पूर्ण जानकारी भी साझा किया जायेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 01 , 2026, 06:40 PM