Tensions between Israel-Hezbollah: यूरोप के दस देशों ने लेबनान में संघर्ष रोकने का आह्वान किया, इन दस देशों के मंत्रियों ने किया हस्ताक्षर 

Wed, Apr 01 , 2026, 12:39 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लंदन: दस देशों के विदेश मंत्रियों के साथ-साथ यूरोपीय संघ (EU) की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने लेबनान में युद्धविराम का आह्वान किया (called for a ceasefire) और देश की क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन व्यक्त किया। एक संयुक्त बयान में यह आह्वान किया गया, जिस पर बेल्जियम, क्रोएशिया, साइप्रस, फ्रांस, ग्रीस, इटली, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए।

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी इस बयान में कहा गया, "हम सभी पक्षों से तुरंत तनाव कम करने और शत्रुता की समाप्ति के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701  (United Nations Security Council Resolution 1701)(2006) पर लौटने का आह्वान करते हैं। हम इज़रायल से लेबनानी क्षेत्र पर जमीनी अभियान सहित संघर्ष के और अधिक विस्तार से बचने का आह्वान करते हैं। हम दृढ़ता से पुष्टि करते हैं कि लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।" इन दस देशों ने संघर्ष के कारण 10 लाख से अधिक लोगों के जबरन विस्थापन पर भी चिंता व्यक्त की और नागरिकों, मानवीय कर्मियों, शांति सैनिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा का आह्वान किया।

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव (Tensions between Israel and Hezbollah) दो मार्च को शुरू हुआ, जब क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हिजबुल्लाह ने इजरायली क्षेत्र पर रॉकेट हमले फिर से शुरू कर दिए थे। जवाब में, इजरायल ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों, बेका घाटी और बेरूत के उपनगरीय इलाकों सहित लेबनान पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए। इज़रायली सेना ने 16 मार्च को आधिकारिक तौर पर दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups