अक्षरा सिंह की फिल्म ऐसा पति मुझे दे भगवान का हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में प्रीमियर, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए गौरव की बात

Wed, Apr 01 , 2026, 12:28 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri cinema actress Akshara Singh) की फिल्म “ऐसा पति मुझे दे भगवान (Aisa Pati Mujhe De Bhagwan)” का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में प्रीमियर हुआ। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (International Film Festival of Delhi) में दिखाई जाने वाली यह पहली भोजपुरी फिल्म बन गई है। इस उपलब्धि से न केवल अक्षरा सिंह के लिए बल्कि पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri film industry) के लिए गौरव की बात है। फिल्म को प्रीमियर के बाद खूब सराहना मिली। वहीं अक्षरा सिंह ने इसको लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की है।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए भावुक शब्दों में लिखा कि जब आपकी कहानी और आपकी भाषा दुनिया के मंच पर पहुँचती है, तो यह सिर्फ एक अचीवमेंट नहीं बल्कि एक खास एहसास होता है। उन्होंने कहा कि “ऐसा पति मुझे दे भगवान” का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में चयन उनके लिए गर्व का पल है और यह भोजपुरी सिनेमा के लिए नई पहचान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ अभिनेता अंशुमान सिंह राजपूत और निर्माता अविनाश रोहड़ा भी इस महोत्सव में नजर आए। इस फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। अक्षरा सिंह ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, मेहनत और विश्वास का परिणाम है। अक्षरा सिंह ने अपने फैंस और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्यार और समर्थन की बदौलत ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। 

उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाना उनका सपना रहा है और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।उन्होंने कहा कि यह सफर अभी और बड़ा होने वाला है और आने वाले समय में भोजपुरी सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए वे निरंतर प्रयास करती रहेंगी। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि क्षेत्रीय सिनेमा भी अपनी मजबूत कहानी और प्रस्तुति के दम पर विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups