मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने राज्य के किसानों (farmers) को बड़ी राहत देते हुए लंबित कृषि ऋण माफी (Pending Farm Loan Waivers) को पूरा करने की दिशा में 500 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। यह धनराशि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) शेतकरी सम्मान योजना 2017 के तहत जारी की गई है, जिससे हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्ष 2017 की इस योजना के तहत कुल 50.60 लाख पात्र किसानों की पहचान की गई थी।
इनमें से लगभग 44.04 लाख किसानों को पहले ही लाभ मिल चुका था, लेकिन 6.56 लाख किसान अभी भी सहायता राशि का इंतजार कर रहे थे। इस मामले में बॉम्बे उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार ने दिसंबर के विधायी सत्र में कुल 5,975.51 करोड़ रुपये का प्रावधान मंजूर किया था। ताजा फैसले के अनुसार आवंटित 500 करोड़ रुपये का उपयोग उन शेष पात्र किसानों के कर्ज माफ करने के लिए किया जाएगा जो तकनीकी या अन्य कारणों से अब तक वंचित रहे थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 01 , 2026, 07:19 PM