एसआईआर जनहित में नहीं, लेकिन राजद लोगों को सचेत व जागरूक करेगा, जातीय जनगणना जल्द लागू हो: संजय सिंह यादव!

Sun, Mar 15 , 2026, 08:22 PM

Source : Uni India

रांची. झारखंड राजद राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश राजद कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव (MLA Sanjay Kumar Singh Yadav) ने किया। बैठक में चर्चा के दौरान अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं मंत्री संजय प्र यादव तथा सुरेश पासवान (Suresh Paswan) ने कहा कि आगामी 5 अप्रैल को बिहार सरकार में नेता विरोधी दल एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्र. यादव का रांची कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। पार्टी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। तेजस्वी प्र. यादव रांची दौरा के दौरान पार्टी एवं संगठन की जमीनी स्तर मजबूती के लिए प्रदेश एवं जिला,महानगर,प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर वार्ता करेंगे। प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने यहां बताया कि आज की बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण था,राज्य कार्यकारिणी की बैठक में 5 अहम फैसले लिए गए हैं।

बैठक में सर्वसम्मति से 5 अप्रैल 26 को तेजस्वी यादव का रांची आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। सम्पूर्ण शहर में होर्डिंग झंडा बैनर तथा सैकड़ों तोरणद्वार बनाया जाएगा। एसआईआर के लिए पार्टी के बीएलए 1-2 सूची के लिए जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों को सचेत कर जागरूक किया जायेगा। जातीय जनगणना जल्द लागू करने की मांग तेज होगा। राज्य के 24 जिलों के सभी पंचायत स्तर पर लालू-तेजस्वी रथ घुमाया जाएगा एवं रथ के माध्यम से तमाम रणनीतिक पूर्वजों को याद किया जाएगा संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए प्रतिमाह जिलावार सम्मेलन किया जाएगा निर्णय लिया गया।

 यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के रांची आगमन की तैयारी के लिए 17 मार्च को विधायक सुरेश पासवान के सरकारी आवास पर राजद कोर कमिटी की बैठक होगी। बैठक के दौरान श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र. यादव प्रदेश, अध्यक्ष संजय सिंह यादव, राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, कोडरमा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता कैलाश यादव, डॉ मनोज, अनीता यादव, श्रीराम यादव, मकबूल अंसारी, मनोज पांडेय, सुनील साहू, प्रणय, बबलू, तारापद महतो, कमाल खां, जनार्दन कुमार ने संबोधित किया तथा संचालन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजन यादव ने किया। इस दौरान राज्य के तमाम पदाधिकारी एवं 24 जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष तथा सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups