Election Commission: चुनाव आयोग भाजपा की 'विस्तारित शाखा' की तरह काम कर रहा: संजय राउत!

Sun, Mar 15 , 2026, 08:11 PM

Source : Uni India

मुंबई। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत (leader Sanjay Raut ने रविवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की "विस्तारित शाखा" (extended wing) की तरह काम कर रहा है। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद राउत ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कराए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) को लेकर विवाद के बाद विपक्षी दलों का चुनाव आयोग पर भरोसा कम हो गया है।

उन्होंने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरीके से आयोग अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है, उससे उसकी निष्पक्षता पर संदेह पैदा हो रहा है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब भाजपा कार्यालय में भी हो सकती है।  राउत ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संवैधानिक संस्था की तरह काम नहीं कर रहा है, जिसका दायित्व देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है। उनके अनुसार आयोग की कार्यप्रणाली से ऐसा प्रतीत होता है कि वह भाजपा के "विस्तारित शाखा" के रूप में काम कर रहा है।


उन्होंने दोहराया कि मौजूदा समय में चुनाव आयोग के कामकाज पर विपक्ष का भरोसा नहीं रहा और आरोप लगाया कि इसे संचालित करने वाले लोग भाजपा के हित में काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कराए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कई विपक्षी नेताओं ने आलोचना की है और प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups