नयी दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में रविवार सुबह हुयी हल्की बारिश (Rain) से पिछले एक सप्ताह की गर्मी (Heat) से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग (आईएमडी) (Meteorological Department (IMD) के अनुसार, दिन भर हल्की बारिश (rain) की संभावना है। इस कारण शहर के लिए 'येलो अलर्ट' ('Yellow Alert') जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर और शाम को फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।सुबह 8:30 बजे दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले सप्ताह के तापमान की तुलना में काफी कम है।सुबह आंशिक रूप से बादल छाये रहे जिससे शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने के दौरान तापमान कम बना रहा।
मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को इस वर्षा का मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान और पंजाब तथा हरियाणा के सटे इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे बुधवार को फिर से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे फिर से उतनी ही बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 15 , 2026, 12:26 PM