फर्रुखाबाद हादसा: ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत

Sun, Mar 15 , 2026, 10:55 AM

Source : Uni India

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में फर्रुखाबाद जिले (Farrukhabad District) के नवाबगंज (Nawabganj) थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल (Motorcycle collided with truck) सवार तीन युवकों की मौत (Three Youths Die) हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मोहम्मदाबाद कस्बे से एक ट्रक मौरंग लादकर शनिवार देर रात मझना कस्बे की ओर जा रहा था कि रात करीब सवा 12 बजे नवाबगंज कस्बे के चौराहे के पास उसने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे (Accidents) के बाद ट्रक ने एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना (Accident) में मृत युवकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups