Assembly Elections : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को, मतगणना चार मई!

Sun, Mar 15 , 2026, 06:11 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे और मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने यहां रविवार को संवाददाता सम्मेलन में राज्य के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार राज्य की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना 16 मार्च को जारी की जाएगी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गयी है। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को की जाएगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 मार्च है।

कुल सीटों में से 44 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं । वर्तमान विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 11 मई 2021 को शुरू हुआ था, जो 10 मई 2026 को समाप्त होने जा रहा है। आयोग के अनुसार तमिलनाडु में कुल 5,67,74,436 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें सामान्य मतदाताओं की संख्या 5,67,07,380 है, जबकि सर्विस वोटर्स (Service Voters) की संख्या 67,056 है। राज्य की मतदाता सूची में लिंग आधारित विवरण के अनुसार 7,617 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल हैं। राज्य में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं (18-19 वर्ष) की संख्या 12,51,749 है।

 ये लोग चुनावी नतीजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा, राज्य में 4,63,398 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु के 3,99,668 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत हैं। मतदान केंद्रों की व्यवस्था को इस बार और अधिक सुदृढ़ किया गया है। तमिलनाडु में इस चुनाव के लिए कुल 75,032 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। औसत रूप से प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगभग 757 मतदाताओं के सुचारू मतदान की व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी कतारों से बचा जा सके और सुरक्षा मानकों का पालन हो सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups