सफलता का कोई सीक्रेट नहीं होता, सब कुछ कड़ी मेहनत से हासिल होता हैं : रोहित शर्मा

Sun, Mar 15 , 2026, 04:04 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Former Captain Rohit Sharma) ने कहा कि सफलता का कोई सीक्रेट नहीं होता, सब कुछ कड़ी मेहनत से हासिल होता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद कर रहे हैं कि भारत के पुरुष और महिला (male and female) टीमों ने जो आईसीसी खिताब जीते (Won ICC titles) हैं वह केवल एक शुरुआत हो।
दो बार ट्रॉफी जीत चुके रोहित ने शनिवार को कहा, "सफलता का कोई सीक्रेट नहीं होता, सबकुछ कड़ी मेहनत से होता है। पुरुष और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स (Male and Female International Cricketers) ने जो सफलता हासिल की है उसके लिए वे बेहद कड़ी मेहनत करते हैं। जाहिर तौर पर केवल मैदान पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही नहीं बल्कि पर्दे के पीछे काम कर रहे काफी सारे लोग भी इस सफलता के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसलिए कई सारे लोगों को क्रेडिट दिया जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "पिछले कुछ सालों से हम जो देख रहे हैं कि हमारा झंडा लहरा रहा है और हमने जो भी हासिल किया है उसे देखकर मैं बेहद खुशी और गर्व महसूस करता हूं। केवल पुरुष क्रिकेट ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट ने भी शानदार सफलता हासिल की है, मुंबई में उन्हें विश्व कप जीतते देखना शानदार था। हाल ही में पुरुष टीम ने टी-20 विश्व कप जीतकर (Winning the T20 World Cup) जो किया वह तो अदभुत था। मैं उम्मीद करता हूं ये शुरुआत हो, यहां से पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है क्योंकि जब आपको मोमेंटम मिल जाता है तो आपको उसे बनाए रखना चाहिए क्योंकि हमेशा क्रिकेट में मोमेंटम की बात होती रहती है।"
उल्लेखनीय है कि जून 2024 में रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप जीता था और यहीं से उनके आईसीसी ट्रॉफी जीतने की शुरूआत हुई थी। मार्च 2025 में रोहित की ही कप्तानी में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत की अंडर-19 टीम ने भी महिला और पुरुष दोनों वर्गों का विश्व कप जीता है। अंडर-19 पुरुष टीम ने पिछले महीने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में तो वहीं अंडर-19 महिला टीम ने निकी प्रसाद की कप्तानी में 2025 में ट्रॉफी उठाई थी।
भारत के लिए अगला आईसीसी टूर्नामेंट अब महिला टी-20 विश्व कप होगा। जो 12 जून से ब्रिटेन में शुरु होगा। टूर्नामेंट में भारत को ग्रुप 1 में पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, बंगलादेश, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups