Naxalite Memorials: नक्सली स्मारकों को ढहाया गया भारी मात्रा में आईईडी बरामद!

Sun, Mar 15 , 2026, 06:01 PM

Source : Uni India

कांकेर। छत्तीसगढ में कांकेर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में सुरक्षा बलों (Security forces) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चल रहे अभियान के तहत हापाटोला और बिनगुण्डा के घने जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। ये स्मारक पूर्व में मारे गए नक्सलियों की याद में बनाए गए थे और इन्हें नक्सली प्रचार-प्रसार और रैली के लिए इस्तेमाल करते थे। कांकेर पुलिस से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार,तलाशी अभियान के दौरान ही जवानों ने इस इलाके में छुपाकर रखे गए विस्फोटकों (Explosives Seized) का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि मौके से चार नग आईईडी बम (IED Bombs), जिनका वजन काफी अधिक था, बरामद किए गए हैं। 

इन बमों को नक्सलियों ने जंगल में पेड़ों और झाड़ियों में इस तरह छुपाकर रखा था कि सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाया जा सके। बमों को तुरंत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा नक्सलियों के दैनिक उपयोग के कुछ सामान, नक्सली साहित्य और दवाइयां भी बरामद हुई हैं। यह इलाका नक्सलियों के लिए काफी अहम माना जाता है। बता दें कि वर्ष 2024 में इसी इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ (Fierce Encounter) हुई थी, जिसमें 29 नक्सली मारे गए थे। उस घटना के बाद से ही यहां नक्सलियों की सक्रियता कम हुई है, लेकिन वे कभी-कभी इस क्षेत्र में घुसपैठ करके सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहते थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलवाद के खात्मे के साथ-साथ उनकी निशानियों और सिंबल को भी मिटाने का अभियान जारी है। स्मारकों को ध्वस्त करना इसी मुहिम का हिस्सा है, ताकि नक्सली किसी भी तरह का प्रतीकात्मक लाभ न उठा सकें और युवाओं को गुमराह ना कर सकें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups