इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में दबंगों द्वारा पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर बाइक सवार दो युवकों को कार से टक्कर मारकर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर वायरल हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव (Brajesh Kumar Srivastava) ने शनिवार को बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार वैदपुरा थाना क्षेत्र के कुंजपुर निवासी मोहित यादव (Mohit Yadav) ने शिकायत दी कि 13 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह अपने साथी सिंकू के साथ मोटरसाइकिल से जसवंतनगर बाजार से घर लौट रहा था। जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुवनेश पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
पीड़ित के अनुसार कार सवार युवकों से उसका पुराना विवाद चल रहा था। हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की। डरकर मोहित ने अपनी मोटरसाइकिल पेट्रोल पंप के किनारे खड़ी कर दी, लेकिन कार सवारों ने जान से मारने की नीयत से कार मोड़कर मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल कार के नीचे फंस गई और मोहित दूर जा गिरा। इसके बाद मोहित और उसका साथी जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप के कार्यालय की ओर भागे, लेकिन कार सवार सचिन, विकास और शिवेंद्र लाठी-डंडे लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। हमलावरों ने मोहित को घेरकर उस पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी कार मौके पर छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शिवेंद्र और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 14 , 2026, 09:10 PM