Tragic Road Accident: मुरैना में हिट एंड रन केस ! ट्रक से 25 किलोमीटर तक घसीटता रहा युवक, हादसे में दर्दनाक मौत

Sat, Mar 14 , 2026, 03:02 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Hit-and-Run Case in Morena: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना (tragic road accident) में एक चरवाहे युवक की मौत हो गई। वह बकरियां चरा रहा था इस दौरान पहले बकरी और बाद में युवक को ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र (Pahargarh police station) में उस समय हुआ, जब चरवाहा युवक सोनू धोबी (25) सड़क किनारे अपनी बकरियां चरा रहा था। उसी दौरान केलारस की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी एक बकरी को कुचल दिया। बताया गया है कि जब सोनू ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने ट्रक को उसके ऊपर चढ़ा दिया। इससे युवक ट्रक के नीचे फंस गया।

 युवक द्वारा चालक को जोर-जोर से आवाज देकर ट्रक रोकने के लिए कहा गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और वह ट्रक में फंसे युवक को करीब पच्चीस किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पहाड़गढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर ग्राम किसरोली के समीप रोककर चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। वही अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 सिर्फ 33 किमी चौड़े समुद्री रास्ते से जहाज़ कैसे गुज़रते हैं? क्या है ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम? तेल व्यापार के लिए होरमुज़ जलडमरूमध्य कितना महत्वपूर्ण ?
Tragic Road Accident: मुरैना में हिट एंड रन केस ! ट्रक से 25 किलोमीटर तक घसीटता रहा युवक, हादसे में दर्दनाक मौत
Netanyahu Dead or Alive? : इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ज़िंदा हैं या मर गए? क्या है छह उंगलियों वाले खबर की सच्चाई? क्या जानना चाहते हैं  नेटिज़न्स
ईरान के 'ताज का नगीना' है खार्ग द्वीप, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण; ईरान की आर्थिक तथा सैन्य शक्ति का अहम आधार
Breaking News: दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास, छोटे भाई की पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups