मधुबनी: बिहार में मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र से पुलिस (Police in Bihar) ने 24 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (domestic cooking gas cylinders) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश पर मधुबनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान (Special Raid Operation) चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनौर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि तमुरीया गांव में कालाबाजारी के लिए भारी मात्रा में भरा हुआ रसोई गैस सिलेंडर जमा किया गया है। सूचना के आधार पर की गई त्वरीत कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा लखनौर थाना क्षेत्र (Lakhnaur police station) के तमुरीया गांव में छापेमारी की गई, जहां एक व्यक्ति द्वारा साईकिल स्टोर के दुकान में अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडरों का भंडारण की जा रही थी। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी लक्ष्मण महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि लक्ष्मण महतो घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस द्वारा एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को सूचित करें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान जा रहेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 14 , 2026, 02:18 PM