रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील से रूस को मिलेगा अवसर: विशेषज्ञ

Sat, Mar 14 , 2026, 02:57 PM

Source : Uni India

वॉशिंगटन: ईरान संकट (Iran crisis) के बीच रूसी तेल (Russian oil) पर अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील से रूस के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। रूसी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने नेविगेटर प्रिंसिपल इन्वेस्टर्स कंपनी के डायरेक्टर काइल शोस्टैक के हवाले से यह जानकारी दी। शोस्टैक ने कहा कि रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) के प्रमुख एवं विदेशी देशों के साथ आर्थिक सहयोग के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव ने 11 मार्च को मियामी में अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस बैठक का उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा बाजार  (global energy market) में चल रहे संकट पर चर्चा करना था।

इसके अगले ही दिन, अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने लगभग 1000 लाख बैरल रूसी तेल पर से सभी प्रतिबंध हटाने की घोषणा की। यह तेल फिलहाल रास्ते में फंसा हुआ था। इससे पहले भारत द्वारा खरीदे गए उस रूसी तेल पर से प्रतिबंध हटाए गए थे जो पहले से ही समुद्र में फंसा हुआ था।
श्री शोस्टैक ने कहा, "मौजूदा उथल-पुथल शायद एक छोटी सी खिड़की (कम समय का अवसर) हो सकती है, लेकिन फिर भी यह उन रूसी तेल और गैस उत्पादकों के लिए एक अवसर है जो अपनी पहले से स्थापित रसद व्यवस्था के कारण सबसे अच्छी स्थिति में हैं।

 वे अपनी अतिरिक्त उत्पादन क्षमता को उन ग्राहकों विशेष रूप से भारत, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ चुनिंदा देशों (जिनमें पाकिस्तान, थाईलैंड और मलेशिया शामिल हैं) की रिफाइनरियों और उपभोक्ताओं को जल्दी से बेच सकते हैं, जिन्हें इसकी ज़रूरत है। उन्होंने हालांकि चेतावनी दी कि यह अवसर बहुत कम समय के लिए हो सकता है, क्योंकि अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई यह राहत दायरे में बहुत सीमित है। उन्होंने कहा, कहा, "जिन लोगों को इससे फायदा होगा, वे छूट को कम से कम कर पाएंगे और अपने लिए कई महीनों की आपूर्ति तथा अतिरिक्त आय सुनिश्चित कर पाएंगे।

 अमेरिकी सरकार द्वारा रूसी तेल के व्यापार के लिए दिया गया यह अस्थायी लाइसेंस वापस लेने और रूसी व्यापारिक साझेदारों पर फिर से दबाव डालना शुरू करने से पहले, यह उनके लिए किसी भी हाल में एक बड़ी जीत साबित होगी। गौरतलब है कि बेसेंट ने पिछले सप्ताह कहा था कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में और अधिक ढील दे सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 सिर्फ 33 किमी चौड़े समुद्री रास्ते से जहाज़ कैसे गुज़रते हैं? क्या है ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम? तेल व्यापार के लिए होरमुज़ जलडमरूमध्य कितना महत्वपूर्ण ?
Tragic Road Accident: मुरैना में हिट एंड रन केस ! ट्रक से 25 किलोमीटर तक घसीटता रहा युवक, हादसे में दर्दनाक मौत
Netanyahu Dead or Alive? : इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ज़िंदा हैं या मर गए? क्या है छह उंगलियों वाले खबर की सच्चाई? क्या जानना चाहते हैं  नेटिज़न्स
ईरान के 'ताज का नगीना' है खार्ग द्वीप, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण; ईरान की आर्थिक तथा सैन्य शक्ति का अहम आधार
Breaking News: दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास, छोटे भाई की पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups