Tourist Bus Collides with Truck: महाराष्ट्र से चली टूरिस्ट बस कानपुर में दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला यात्री की मौत, अन्य यात्री घायल

Sat, Mar 14 , 2026, 02:30 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी क्षेत्र (Panki area of ​​Kanpur) में शनिवार सुबह एक टूरिस्ट बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक (Tourist Bus Collides with Truck) से टकराने से उसमे सवार एक महिला यात्री की मृत्यु हो गयी जबकि कई यात्री घायल हो गये। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम आबिदी ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे क्षेत्र के डिजिटल चौकी के अंतर्गत नासिक से आ रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। 

इस हादसे में एक महिला यात्री भागीरथी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अन्य यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हैलट अस्पताल रेफर (Hallett Hospital) किया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। बस गुरुवार को नासिक से चली थी जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना संभवतः चालक को झपकी आने के कारण हुई प्रतीत होती है।

इस बीच पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने हैलट अस्पताल पहुंचकर घायल यात्रियों का हालचाल जाना। उनके साथ एडीसीपी/एसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने मराठी में बातचीत कर घायल यात्रियों को अपनेपन का अहसास दिलाया। इस मौके पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल तथा अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक ने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया गया तथा चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए गए।प्रदीप

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 सिर्फ 33 किमी चौड़े समुद्री रास्ते से जहाज़ कैसे गुज़रते हैं? क्या है ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम? तेल व्यापार के लिए होरमुज़ जलडमरूमध्य कितना महत्वपूर्ण ?
Tragic Road Accident: मुरैना में हिट एंड रन केस ! ट्रक से 25 किलोमीटर तक घसीटता रहा युवक, हादसे में दर्दनाक मौत
Netanyahu Dead or Alive? : इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ज़िंदा हैं या मर गए? क्या है छह उंगलियों वाले खबर की सच्चाई? क्या जानना चाहते हैं  नेटिज़न्स
ईरान के 'ताज का नगीना' है खार्ग द्वीप, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण; ईरान की आर्थिक तथा सैन्य शक्ति का अहम आधार
Breaking News: दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास, छोटे भाई की पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups