देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर सरकार तुरंत करे ठोस उपाय : कुमारी सैलजा

Fri, Mar 13 , 2026, 03:38 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चंडीगढ़ : हरियाणा में सिरसा की सांसद (MP from Sirsa) एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस महासचिव कुमारी सेलजा (Kumari Selja) ने देश में उभरते ऊर्जा संकट (emerging energy crisis) और हरियाणा में एलपीजी की कमी (shortage of LPG) को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के कई जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और कई स्थानों पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है। यह हालात चिंताजनक हैं और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ने भी ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि दुनिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह केवल एलपीजी का मुद्दा नहीं है, बल्कि पेट्रोल, डीजल और अन्य ऊर्जा संसाधनों से जुड़ा बड़ा सवाल है।

 यदि समय रहते सरकार ने ठोस तैयारी नहीं की तो इसका सीधा असर करोड़ों लोगों के जीवन और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऊर्जा सुरक्षा को लेकर स्पष्ट रणनीति बनाई जाए, एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और राज्यों में पैदा हो रही समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट जैसे गंभीर विषय पर संसद में खुली और गंभीर चर्चा होना देशहित में आवश्यक है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
पेड पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला! कहा- महिलाओं को इतना कमज़ोर ...! कोर्ट ने सुनवाई करने से किया मना
हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद! बुलंदशहर में तीन शव मिलने से सनसनी, लुटेरों का साथी सर्राफ गिरफ्तार; पढ़ें देश-प्रदेश की और भी खबरें
UPPSC 2026: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा 22 मार्च को! प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी आठ जिलों में  परीक्षा केंद्र
 एटीएस ने दो नाबालिगों के खिलाफ पेश किया 1000 पन्नों का चालान! आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामले में संलिप्त बताये जा रहे 
ED Seizes 31 Properties: ईडी ने रिलायंस ग्रुप मामले में 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां की जब्त!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups