Bihar CSC Service: 101 अनुमंडलों के बुनियादी केंद्रों पर शुरू हुई सीएससी सेवा, लाभार्थियों को कई सुविधा मिलेगी : सचिव बन्दना प्रेयसी

Fri, Mar 13 , 2026, 12:50 PM

Source : Uni India

पटना:  बिहार के सभी 101 अनुमंडलों में संचालित समेकित सेवा प्रदाता केंद्र-सह-बुनियाद केंद्र पर गुरुवार को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सेवा (Bihar CSC Service) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विभागीय सचिव बन्दना प्रेयसी ने कहा इन बुनियादी केंद्रों पर कि कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Centers) की स्थापना से लाभार्थियों को कई सुविधा मिलेगी। 
मुख्य रूप से पेंशन, जीवन प्रमाणीकरण, ट्राई साइकिल आवेदन, दिव्यांगजन उद्यमी योजना, यूडीआईडी कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन आदि के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। श्रीमती प्रेयसी ने कहा कि राज्य के सभी अनुमंडलों में वृद्धजन और विधवाओं की सामाजिक सुरक्षा, देखभाल के लिए बुनियादी केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य उपरोक्त लोगों को एक स्थान पर सम्मानजनक, सुलभ और समग्र सेवाएं मिल सकें। 

लाभुकों को पात्रता के अनुरूप सामाजिक सुरक्षा पेंशन और संबल योजना के तहत कृत्रिम अंग, उपकरण, ट्राई साइकिल का आवेदन प्राप्त करने के लिए सभी बुनियादी केंद्रों को समेकित सेवा प्रदाता केंद्र के रूप में नामित किया गया है। सचिव ने कहा कि आज के डिजिटल युग में यह आवश्यक हो गया है कि सरकारी योजना और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बुनियादी केंद्र पर कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। इससे पेंशन का ऑनलाइन आवेदन संभव होगा। साथ ही लाभार्थी पेंशन की राशि भी निकाल सकेंगे।

कॉमन सर्विस सेंटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-सह-राज्य प्रमुख संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लोगों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। इस सेंटर पर लोगों को अन्य सेवा का भी लाभ मिलेगा। इसके लिए रेट चार्ट का निर्धारण किया जाएगा। इस अवसर पर वरीय प्रशासी पदाधिकारी पिंकी कुमारी ने कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सक्षम सुनील कुमार, सक्षम के सभी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक आदि मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
पेड पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला! कहा- महिलाओं को इतना कमज़ोर ...! कोर्ट ने सुनवाई करने से किया मना
हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद! बुलंदशहर में तीन शव मिलने से सनसनी, लुटेरों का साथी सर्राफ गिरफ्तार; पढ़ें देश-प्रदेश की और भी खबरें
UPPSC 2026: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा 22 मार्च को! प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी आठ जिलों में  परीक्षा केंद्र
 एटीएस ने दो नाबालिगों के खिलाफ पेश किया 1000 पन्नों का चालान! आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामले में संलिप्त बताये जा रहे 
ED Seizes 31 Properties: ईडी ने रिलायंस ग्रुप मामले में 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां की जब्त!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups