GSP Crop Science Ltd: गुजरात की कंपनी GSP क्रॉप साइंस लिमिटेड ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर (Initial Public Offering) के लिए प्राइस बैंड 304 से 320 तय किया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 है। कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO or Issue)सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 16 मार्च 2026 को खुलेगा और बुधवार, 18 मार्च 2026 को बंद होगा। इन्वेस्टर्स कम से कम 46 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, इसके बाद 46 के मल्टीपल में आवेदन किया जा सकेगा।
आज की तारीख में कंपनी के 10 फेस वैल्यू वाले कुल 39,018,750 शेयर आउटस्टैंडिंग हैं। यह आईपीओ 240 करोड़ का फ्रेश इश्यू है। इसके अलावा प्रमोटर्स - विलासबेन व्रजमोहन शाह, भावेश व्रजमोहन शाह और कप्पा ट्रस्ट की ओर से 5,000,000 शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल लाया जा रहा है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाले 170 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को चुकाने या समय से पहले भुगतान करने में करेगी। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
GSP क्रॉप साइंस एक रिसर्च आधारित एग्रोकेमिकल कंपनी है। इसे एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी भारत में कीटनाशक (इन्सेक्टिसाइड्स), हर्बिसाइड्स, फंगिसाइड्स और पौधों की ग्रोथ बढ़ाने वाले रेगुलेटर्स बनाने और विकसित करने का काम करती है। यह कंपनी किसानों की पैदावार बढ़ाने और बेहतर कृषि उत्पादन में मदद करने के लिए क्रॉप प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस (फसल सुरक्षा समाधान) मुहैया कराती है। 30 सितंबर 2025 तक, कंपनी को अपने द्वारा बनाए गए एग्रोकेमिकल्स के फॉर्मूलेशन और टेक्निकल के लिए 524 रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं।
30 सितंबर 2025 को खत्म हुई छमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 844.2 करोड़ और नेट प्रॉफिट 81 करोड़ रहा। फाइनेंशियल ईयर 2025 (FY25) में कंपनी का रेवेन्यू 1,287.38 करोड़ रहा, जो FY23 में ₹1,203.3 करोड़ था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट FY25 में 81.4 करोड़ रहा, जो FY23 में ₹17.5 करोड़ था। इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस ऑफर का रजिस्ट्रार है। यह ऑफर बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए लाया जा रहा है। इसमें नेट ऑफर का अधिकतम 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए और 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रखा गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 13 , 2026, 01:45 PM