Shortage of Cooking Gas: हल्द्वानी में रसोई गैस के सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार! निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार

Fri, Mar 13 , 2026, 03:26 PM

Source : Uni India

हल्द्वानी : खाड़ी देशों में संकट (crisis in the Gulf nations) के बीच उत्तराखंड में रसोई गैस की किल्लत (shortage of cooking gas) होने लगी है और हल्द्वानी में भी गैस के सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है जनपद में गैस की किसी भी तरह से कोई किल्लत नहीं है। काठगोदाम के शीशमहल में गैस एजेंसी में सुबह से लोगों की लंबी-लंबी लाइन सिलेंडर लेने के लिए लगी हुई है और अफरा तफरी का माहौल है। 

लोग सिलेंडर भरने गैस गोदाम पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है वह सुबह से सिलेंडर भरने के लिए लाइन पर खड़े हुए हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। घर में गैस खत्म हो गई है या दो से तीन दिनों की गैस बची हुई है। ऐसे में वह लोग सुबह से लाइन लगाकर गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि गैस की गाड़ी उनके घरों तक नहीं आ रही है। ऐसे में मजबूरन उनको खुद गोदाम आना पड़ रहा है।

 वहीं सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने गैस आपूर्ति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मांग के अनुरूप गैस एजेंसी में सिलेंडरों की संख्या पर्याप्त है। ऑनलाइन और ऑफ लाइन बुकिंग शुरू होने के बाद सिलेंडर लेने वालों की काफी संख्या हो गई है जिसकी चलते भीड़ बढ़ गई है लेकिन प्रशासन पूरी तरह से सतर्क पर है। गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
पेड पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला! कहा- महिलाओं को इतना कमज़ोर ...! कोर्ट ने सुनवाई करने से किया मना
हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद! बुलंदशहर में तीन शव मिलने से सनसनी, लुटेरों का साथी सर्राफ गिरफ्तार; पढ़ें देश-प्रदेश की और भी खबरें
UPPSC 2026: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा 22 मार्च को! प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी आठ जिलों में  परीक्षा केंद्र
 एटीएस ने दो नाबालिगों के खिलाफ पेश किया 1000 पन्नों का चालान! आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामले में संलिप्त बताये जा रहे 
ED Seizes 31 Properties: ईडी ने रिलायंस ग्रुप मामले में 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां की जब्त!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups