Thieves Gang Unearthed in Buxar : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) बक्सर की संयुक्त टीम ने ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ (Thieves' Gang Unearthed in Buxar) करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस सूत्रों (Railway police sources) ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार को अमृत भारत ट्रेन संख्या 22362 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का मोबाइल फोन खिड़की से झपट्टा मारकर भाग रहे एक व्यक्ति सुहेल अंसारी को पकड़ा गया।
सुहेल अंसारी की निशानदेही पर उसके दो अन्य साथी सुहेल खान तथा धर्मेंद्र कुमार को कोरानसराय को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेन में यात्रियों का कीमती सामान चोरी कर मोबाइल फोन गजाधरगंज स्थित मोहम्मद नासिर की मोबाइल दुकान पर बेच देते थे।
इसके बाद पुलिस टीम ने गजाधरगंज में मोहम्मद नासिर की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पहले से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए और दुकानदार मोहम्मद नासिर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार तीनों आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार के विरुद्ध जीआरपी बक्सर में विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 13 , 2026, 12:29 PM