Government takes: बाढ़ से प्रभावित सड़कों के सुधार को लेकर सरकार का बड़ा कदम- रणबीर गंगवा

Tue, Mar 10 , 2026, 08:08 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। हरियाणा के लोक निर्माण (Haryana Public Works) एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा (Ranbir Gangwa) ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सड़कों के सुधार के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में हिसार के गंगवा से आर्य नगर तक जाने वाली सड़क (Arya Nagar road)(रोड आईडी 11551) के विशेष मरम्मत कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह सड़क बाढ़ के कारण काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंत्री ने बताया कि अधिसूचित रोड मेंटेनेंस पॉलिसी के तहत इस सड़क के रखरखाव और मरम्मत से संबंधित नियमों में छूट देकर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के विशेष मरम्मत कार्य के लिए करीब 18.28 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत होने से गंगवा, आर्य नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क के सुधार की मांग कर रहे थे। इसके अलावा, प्रदेश में रिसर्च लैब और क्वालिटी कंट्रोल से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और सड़कों की गुणवत्ता जांच व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी अहम बदलाव किया गया है। नेशनल हाईवे सर्किल से जुड़े पद में संशोधन करते हुए सर्किल जींद के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के पद को री-डिजिग्नेट कर सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर-कम-डायरेक्ट रिसर्च लैब हिसार किया गया है। इसका मुख्यालय हिसार में होगा। लोक निर्माण विभाग हरियाणा की तीनों क्वालिटी कंट्रोल डिवीजनों की निगरानी भी इसी पद के अधिकार क्षेत्र में रखी गई है

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups